CG News: शशिकांत द्विवेदी राज्य सहकारी विपणन संघ के प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

रायपुर। राज्य सरकार ने शशिकांत द्विवेदी को राज्य सहकारी विपणन संघ का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। पंजीयक सहकारी संस्था कुलदीप शर्मा ने यह आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी मुताबिक राज्य सरकार ने कवर्धा के जिला विपणन अधिकारी डीएम‌ओ अभिषेक मिश्रा को निलंबित किया है।

मिश्रा ने पिछले कवर्धा में 2024-25 में उजागर हुए धान के शार्टेज पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 7 करोड़ का धान चूहे और दीमक खा गए।

इसके बाद सरकार को काफी राजनीतिक हमले झेलने पड़े थे। 31 जनवरी को धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल एमडी ने निलंबित कर दिया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles