Cg news: मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति

Cg news।जशपुरनगर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है।

जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ मिलेंगी।

यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का हब बनाने में निर्णायक साबित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और बड़ा उदाहरण है।जशपुर के युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है,और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles