Bilaspur NewsBusinessChhattisgarhJob/VacancyLifestyleMadhya Pradesh NewsRajasthan NewsReligion

CG NEWS:बिलासपुर कलेक्टर की अभिनव पहल, कर्मचारियों की समस्याओं का तुरत निराकरण

 CG NEWS:बिलासपुर ।कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

जनदर्शन में अग्निशमन विभाग, जिला सहकारी बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, तहसील में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा महिला कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। आज जनदर्शन में पहुंचे अग्निशमन विभाग नगर सेना के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने श्रम सम्मान निधि की राशि दिलाने कलेक्टर से फरियाद की। कलेक्टर ने आवेदन नगर सेना विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सेनानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी श्री रामशरण यादव ने जी.पी.एफ की लंबित राशि के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग देखेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर से फरियाद की। 

CG NEWS:साय कैबिनेट की मीटिंग सोमवार को ,बीएड डिग्री धारी शिक्षकों के मामले में हो सकता है फैसला
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close