CG Exam Instructions: वार्षिक परीक्षा संचालन को लेकर DPI ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश

CG Exam Instructions।लोक शिक्षण संचालनालय ने सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा पहली ,दूसरी, तीसरी ,चौथी, छठवीं, सातवीं ,नौवीं और कक्षा ग्यारहवीं के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।

CG Exam Instructions।संचालक ने कहा कि जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति और मॉडरेशन समिति का गठन 5 फरवरी 2026 तक कर लिया जाए । परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए सैंपल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास करना होगा।

वही 28 फरवरी तक सभी कक्षाओं के विषयों का पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया जाए। इसके बाद रिवीजन कराया जाए।

परीक्षा तिथि को लेकर संचालक ने कहा कि 25 मार्च से 10 अप्रैल तक वार्षिक परीक्षा संपन्न कराई जाए, समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी होंगे।

IMG 20260203 211100

IMG 20260203 211049

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles