BJP New Chief Nitin Nabin: भाजपा के नए युवा नायक बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान
नितिन नबीन फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने एक युवा चेहरे पर भरोसा जताया है।

BJP New Chief Nitin Nabin।दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक युगांतकारी परिवर्तन करते हुए नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है।

BJP New Chief Nitin Nabin।सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मात्र 45 वर्ष की आयु में इस पद पर पहुंचने वाले नबीन भाजपा के इतिहास के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।
मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
नितिन नबीन फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने एक युवा चेहरे पर भरोसा जताया है।
सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच हुई नामांकन प्रक्रिया में नबीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके पहले प्रस्तावक बने, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नबीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूर्ण विश्वास प्राप्त है। उनके समर्थन में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों ने भी हस्ताक्षर किए।
BJP New Chief Nitin Nabin।नितिन नबीन के अध्यक्ष बनते ही उनके सामने चुनौतियों की एक लंबी सूची तैयार है। उनके कार्यकाल के पहले ही साल में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भाजपा के लिए राह आसान नहीं रही है। असम को छोड़कर इन राज्यों में भाजपा अब तक अपने दम पर सत्ता में नहीं आ सकी है।बंगाल में ममता बनर्जी की मजबूत घेराबंदी को तोड़ना नबीन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी।
शाह और जेपी नड्डा ने जिस ऊँचाई पर संगठन को पहुँचाया है, उसे न केवल कायम रखना बल्कि ‘पंचायत से संसद तक’ भाजपा की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
आज केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी द्वारा आयोजित दही-चूड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/ms3ya4zzoT
— Nitin Nabin (@NitinNabin) January 15, 2026
नितिन नबीन का राजनीति से रिश्ता उनके जन्म (1980) के समय से ही है, जो भाजपा का भी स्थापना वर्ष है। वे बिहार के दिग्गज नेता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पटना की बांकीपुर सीट (पूर्व में पटना पश्चिम) से लगातार पांच बार विधायक चुने गए।
बिहार की एनडीए सरकार में वे सड़क निर्माण, शहरी विकास और कानून एवं न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं के बीच गहरी पैठ बनाई और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पार्टी के प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया।














