Bilaspur NewsBusinessChhattisgarhJob/VacancyLifestyleMadhya Pradesh NewsRajasthan NewsReligion

खाद्य टीम की बड़ी कार्रवाई..9 लाख कीमती 281 क्विंटल अवैध धान जब्त..ट्रेडर्स पर प्रशासन ने ठोंका 54 हजार का जुर्माना

दो अलग अलग ठिकानों से धान का जखीरा बरामद

बिलासपुर–धान महोत्सव के बीच जिला खाद्य विभाग की अगुवाई में संयुक्त टीम ने धावा बोलते हुए 281 क्विटंल धान का अवैध जखीरा बरामद किया है। दो अलग अलग जगह से बरामद धान की कीमत करीब 9 लाख रूपयों से अधिक है। शासन ने ट्रेडर्स के खिलाफ खाद्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही साढ़े 53 हजार से अधिक रूपयों का जुर्माना भी ठोंका है। 
 प्रदेश समेत बिलासपुर में भी धूम धाम से धान महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर तक कोचियों की सक्रियता की जानकारी भी कलेक्टर तक पहुंच रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के विशेष निर्देश पर कोचियों के खिलाफ खाद्य और राजस्व विभाग की टीम ने दो अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। कलेक्टर निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान  दो अलग अलग ठिकानों से करीब 281 क्विंटल से अधिक धान का अवैध जखीरा बरामद किया।
खाद्य विभाग अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि बरामद धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपयों से अधिक है। धान को धान खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। टीम ने विकासखण्ड मस्तूरी स्थित ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान जब्त किया। अनधिकृत रूप से धान के अवैध भण्डार को जब्त करने के दौरान आरोपी ने मांगे जाने पर भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया।
 इसी तरह संयुक्त टीम ने कोटा तहसील स्थित मारूति ट्रेडर्स के यहां भी धावा बोला। जाँच के दौरान ट्रेडर्स के गोदाम से 240 क्विंटल धान का अवैध भण्डार जब्त किया। वैध दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर मण्डी अधिनियम् के तहत् के अपराध दर्ज किया गया । आरोपियों के खिलाफ 53,500 से अधिक रूपयों से अधिक का जुर्माना लगाया गया। अनुराग भदौरिया ने  कहा कि धान की अवैध खरीदी या बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा।
CG Paddy Purchase- 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मिलेगा मूल्य
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close