Chhattisgarh

ओडिशा में घुसकर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर ने बताया…उत्तर से दक्षिण तक फैला है कारोबार

केरल,उत्तराखण्ड,राजस्थान,गुजरात,मध्यप्रदेश तक कारोबार

बिलासपुर–रतनपुर पुलिस अन्तर्राज्यी गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार से किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांजा तस्करी का कारोबल केरल से उत्तराखण्ड तक फैला है। ओडिशा से गांजा की खेप देश के कोने तक करते हैं। पकड़े गए दोनो आरोपी ओडिशा के ही रहने वाले हैं।आरोपियों का नाम निलांचन बेहरा और विक्रम पात्रो है। दोनों ने बताया कि हाल फिलहाल राजस्थान निवासी को एक क्विटंल से अधिक मात्रा में गांजा बेचा है।
रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को ओडिशा से धर दबोचा है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पूर्व में एक क्विटंल गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर राजेश शर्मा की सूचना पर ओडिशा मेैं बैठे मुख्य गांजा सप्लायर के ठिकाने पर धावा बोला गया। इसके पहले पुलिस कप्तान के आदेश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने रतनपुर थाना प्रभारी की अगुवाई में ओडिशा के गजपति जिला पहुंचकर घटनाक्रम को अंजाम दिया है।
टीम ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर ओडिशा स्थित ग्राम बीरकोट जिला गजपति पहुंचकर मुख्य आरोपी की पतासाजी की। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से दुर्गम और पहुूंचविहीन जंगली इलाक़े में गांजा तस्करों के ठिकाने पर धावा बोला।कार्रवाई के दौरान दोनों राज्य की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय प्रमुख गांजा सप्लायर नीलांचल बेहरा और विक्रम पात्रो को उनके ही मांद से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने बताया कि 10-12 दिन पहले राजस्थान निवासी राजेश शर्मा को लगभग 1 क्विंटल गॉजा बेचा है।उनका गांजा बेचने का कारोबार देश के कोने कोने तक फैला है।
 पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम निलांचन बेहरा और विक्रम पात्रो है। दोनो बिरकोट थाना अड़भा जिला गजपति के रहने वाले है। पुलिस ने रिमाण्ड में दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक जिम्मेदारी में जेल दाखिल कराया है।
IAS Posting: IAS सुबोध सिंह ने दी ज्वाइनिंग, चीफ़ सेक्रेटरी से भी मिले
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close