India News

Andre Russell retires from IPL: KKR के सुपरस्टार आंद्रे रसेल ने IPL से लिया संन्यास, अब निभाएंगे नई जिम्मेदारी

Andre Russell retires from IPL।दिल्ली।कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग से अचानक संन्यास लेकर करोड़ों फैंस को चौंका दिया। एक दशक से ज्यादा समय तक केकेआर की पहचान बने रसेल का यह फैसला फ्रेंचाइजी के साथ उनके सुनहरे अध्याय के अंत की तरह है।

हालांकि यह विदाई पूरी तरह अलविदा नहीं है, क्योंकि 37 वर्षीय रसेल अब IPL 2026 से केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में पावर कोच की नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

रसेल ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि वे अब आईपीएल नहीं खेलेंगे, लेकिन दुनिया भर की टी20 लीगों और KKR की सभी ग्लोबल फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे।

रसेल ने अपने IPL सफर को याद करते हुए मैच विनिंग परफॉर्मेंस, धुआंधार पारियों, MVP अवॉर्ड्स और फैंस के प्यार को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

रसेल के मुताबिक, पावर कोच की भूमिका उनके व्यक्तित्व और खेलने के अंदाज से बिल्कुल मेल खाती है। उन्होंने कहा कि बैटिंग में विस्फोटक पावर, गेंदबाजी में आक्रामकता और फील्डिंग में एनर्जी—हर विभाग में वे अगली पीढ़ी को कुछ खास देने के लिए उत्साहित हैं।

डेढ़ सौ से अधिक का स्ट्राइक रेट।Andre Russell retires from IPL

रसेल का IPL करियर रिकॉर्ड खुद उनकी महानता की कहानी बयां करता है। दो बार के IPL चैंपियन (2014, 2024) रसेल ने 139 मैचों में 2651 रन ठोके, उनका स्ट्राइक रेट 174.18 रहा और उन्होंने 223 छक्के जड़कर गेंदबाजों की धड़कनें बढ़ाए रखीं।

गेंद से भी वे उतने ही घातक रहे और 123 विकेट लेकर मैच का रुख कई बार अकेले ही बदल दिया। उन्हें 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच और 2019 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला।

आंद्रे रसेल का यह नया अध्याय केकेआर के लिए उतना ही रोमांचक है जितना मैदान पर उनका तूफानी खेल रहा है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall