Job/Vacancy

Government Jobs In Police Teacher: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार 2026 में देगी 1.5 लाख सरकारी नौकरियां, पुलिस और शिक्षा विभाग में खुलेगा पिटारा

Government Jobs In Police Teacher ।लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 रोजगार की नई उम्मीदें लेकर आने वाला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़ी भर्ती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी ने वर्ष 2026 में डेढ़ लाख (1.5 लाख) सरकारी नौकरियां देने की हरी झंडी दे दी है। इस महा-भर्ती अभियान के पूरा होते ही योगी सरकार 10 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाली प्रदेश की पहली सरकार बन जाएगी।

योगी सरकार के इस मेगा भर्ती प्लान में सबसे ज्यादा फोकस पुलिस और शिक्षा विभाग पर है। सूत्रों के अनुसार, भर्तियों का विवरण कुछ इस प्रकार रहने वाला है:

पुलिस विभाग (50,000 पद): सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में लगभग 50 हजार भर्तियां होंगी। इसमें 30 हजार आरक्षी (कांस्टेबल), 5 हजार सब-इंस्पेक्टर (SI) और 15 हजार अन्य विभिन्न पदों पर विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

शिक्षा विभाग (50,000 पद): स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक अध्यापक, लेक्चरर और प्रधानाचार्य के पद शामिल होंगे।

राजस्व विभाग (20,000 पद): राजस्व प्रशासन में सुधार के लिए 20 हजार पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें सबसे बड़ी संख्या लेखपालों की होगी।

अन्य विभाग (30,000 पद): स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास पुष्टाहार जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी लगभग 30 हजार खाली पदों को भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए। सरकार का दावा है कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरियां दी गई हैं।

2026 की इन प्रस्तावित भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कुछ विभागों में इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू भी हो चुकी है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall