IPS Posting 2025-आईपीएस उदित पुष्कर राज्यपाल के नए ADC,गृह विभाग ने जारी किया आदेश
उमेश गुप्ता की नियुक्ति को निरस्त करते हुए सरकार ने आईपीएस उदित पुष्कर को नया ADC अपॉइंट किया है।

IPS Posting 2025/रायपुर। राज्यपाल के नए परिसहाय की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य सरकार ने 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
वह अब सुनील शर्मा की जगह राज्यपाल के नए परिसहाय के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार इससे पहले सरकार ने 2020 बैच के आईपीएस उमेश गुप्ता को राज्यपाल का ADC नियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने इस पोस्टिंग पर असहमति जताई और जिम्मेदारी ग्रहण करने में अनिच्छा व्यक्त की।

इसके बाद उनके नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया और नए अधिकारी की तलाश शुरू की गई थी।
सरकार ने विकल्पों पर विचार करते हुए उदित पुष्कर को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।




