निगम चुनाव…कांग्रेस का नया फार्मूला..टिकट दावेदारों को फार्मेट पर उतरना होगा खरा…इसके बाद ही होगा पार्षद और मेयर दावेदारों फैसला

फिल्ट्रेशन के बाद होगा दावेदारों का फैसला...आज नए फार्मेट पर चर्चा

बिलासपुर—आज यानी मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने निगम चुनाव प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशी चयन के लिए तैयार नए फार्मेट के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं.पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को बताया जाएगा। साथ ही आसन्न चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों में चर्चा होगी। बैठक की अगुवाई जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी करेंगे। जाहिर सी बात है कि बैठक में निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड के ही पदाधिकारी शामिल होंगे। 
 
मंंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। जैसे की जानकारी मिल रही है कि बैठक में पार्षद और मेयर टिकट दावेदारों को प्रत्याशी चयन के नए फार्मेट के बारे मे बताया जाएगा।  बैठक की अगुवाई विजय केशरवानी करेंगे। जाहिर सी बात है इस दौरान चुनावी तैयारियों के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।
 
जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को केन्द्र में रखकर पार्षद और मेयर टिकट दावेदारों के लिए नए फार्मेट का अविष्कार किया है। अब तक की जानकारी के अनुसार  दावेदारी  लिए सभी वार्डों के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। नियुक्त प्रभारियों को नए फार्मेट के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर जनता से सम्पर्क करने को कहा गया है। साथ ही टिकट दावेदारों की चुनावी तेैयारियों का मुल्यांकन करने ,को कहा गया है।
 
कांग्रेस की नई चुनावी रणनीति के अनुसार वार्ड प्रभारियों को नया फार्मेट देते हुए टिकट आवेदकों की चुनावी तैयारियों का मूल्यांकन करने को कहा गया है। इसके लिए सबसे पहले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार होगी। स्थानीय प्रभावशाली लोगों से कांग्रेस पार्टी के समर्थन जुटाना होगा। प्रत्येक वार्ड प्रभारी को तीन दि में जिला कांग्रेस कमेटी के सामने रिपोर्ट पेश करना होगा। 
 
 जानकारी के अनुसार  ऐसे दावेदार जिन्होने आवेदन जमा कर दिया है..जानकारी ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से संबंधित वार्ड प्रभारियों को दिया जाएगा। ऐसे दावेदार जिन्होने आवेदन नहीं किया है, बैठक में फॉर्म सर्वसम्मति से जमा कर सकते हैं। वार्ड प्रभारी स्थानीय ब्लॉक अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे।
 
  बताया जा रहा है कि जिला ग्रामीण कांग्रेस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि सभी वार्ड प्रभारी टिकट आवेदकों के चुनावी दृष्टिकोण और उनके भविष्य के चुनावी कार्यों पर विश्लेषण करेंगे। वार्डवार सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेंगे। वार्ड प्रभारी वार्ड के जातीय और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी चयन और प्रचार की रणनीतियां तैयार करेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि आवेदक का संगठन में क्या योगदान है।  ग़ैर कांग्रेसी प्रभावशाली व्यक्तियों, में उसकी क्या स्थिति है।

Vivo T5 5G लॉन्च: 200MP DSLR कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *