16 हजार एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला वेतन,आर्थिक तंगी के बीच त्यौहार मनाने पर विवश

Cg news।रायपुर । प्रदेश के 16 हजार एनएचएम कर्मचारियों को अब तकवेतन नहीं मिला है, जिसके चलते एनएचएम कर्मचारी आर्थिक तंगी के बीच त्यौहार मनाने को विवश हैं।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वित्त विभाग ने गत 16 अक्टूबर को सभी विभागों को निर्देश जारी किया था कि सामान्य प्रशासन विभाग 18 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करे।

लेकिन इस निर्देश के बाद भी एनएचएम कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश के उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे हैं। गत दिनों 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल की थी।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी।इस हड़ताल के दौरान 25 एनएचएमकर्मचारियों को बर्खास्त भी कर दिया गया है।

उनकी भी अब तक बहाली नहीं हुई है।बर्खास्त कर्मचारी भी त्यौहार में सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि पहले ही अल्पवेतन में परिवार का गुजारा कर रहे हैं।

अब इस बार वेतन नहीं मिलने से उनकी दिवाली काली हो गई है। पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ अभी तक लागू नहीं हुआ है।

चांटीडीह,चिंगराजपारा में देर रात्रि कप्तान की पदयात्रा...गाड़ी छोड़कर भागे अपराधी..लोगों ने बताया..पुलिस सायरन बजाकर चली आती है...एसपी ने दिया तत्काल यह आदेश

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles