भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सही,आदिवासी सीएम से परहेज नहीं ..विष्णुदेव साय ने बताया..इनको ही मिलेगी टिकट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा में सीएम का चुनाव  हाईकमान से होता है। लेकिन हाईकमान को छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम से कोई परहेज नहीं है। भाजपा ने कई राज्यों में भाजपा ने आदिवासी सीएम बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन की जरूरत नहीं  थी। किसानों और कोयला माफियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेता  ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो  भोजराज को जेल दाखिल कराया गया। दिल्ली में जब मुख्यमंत्री कानून को हाथ में लेंगे। ईडी के काम में दखलदांजी करेंगे..तो फिर गिरफ्तारी तो होगी ही।
                   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बिलासपुर अल्पप्रवास पर पहुंचे। उन्होने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साय ने कहा कि भाजपा ने अन्य राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है। छत्तीसगढ़ में हाईकमान को कोई परहेज नहीं है।
मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सही
              साय ने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी उचित है। उन्होने प्रदेश में जो किया वही..दिल्ली में हुआ। कोयला का वीडियो वायरल करने पर आईएएस ओपी चौधरी पर एफआईआर दर्ज किया गया। किसानों की आवाज उठाने पर भोजराज को जेल दाखिल कराया गया। 
                      क्या जानबूझकर राज्य के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार गया है। संभव था कि राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो जाए। सवाल के जवाब में साय ने बताया कि कांग्रेस संवैधानिक गरिमा का कब ख्याल रखती है। ईडी के खिलाफ प्रदर्शन संवैधानिक गतिविधियों का उल्लंघन है। दिल्ली पुलिस  ने वही किया..जो उसे करना था। भूपेश बघेल को ठीक गिरफ्तार किया गया है।
नहीं करते बदला की राजनीति
                 क्या यह ओपी और भोजराज का बदला है…साय ने बताया कि हम बदला की कार्रवाई नही करते हैं। तो फिर प्रयागराज और कानपुर में क्या हो रहा है। सवाल के जवाब में कहा कि हम बदला पर विश्वास नहीं करते हैं। कानपुर और प्रयागराज में जैसे को तैसा जवाब कानून के दायरे में दिया गया है।
कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक
               सवाल जवाब के दौरान साय ने बताया कि रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ। पिछले तीन साल में आदिवासियों के साथ छल किया गया है। उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का हमेशा वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। 
आदिवासी मुख्यमंत्री से परहेज नहीं
           क्या भाजपा  छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है। साय ने बताया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाने का कभी परहेज नहीं किया है। अन्य राज्यों में भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा विधानसक्षा 2023 में सरकार बनाने का दावा कर रही है। इसका आधार क्या है। उन्होने कहा..सबका साथ सबका विकास भाजपा का मंत्र है। साल 2024 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
चुनाव का मास्टरमाइंड
               उन्होने यह भी बताया कि भाजपा विपक्ष में लम्बे समय तक रही है। चुनाव लड़ने में मास्टर माइंड है। फिर साल 2018 में हार क्यों हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकतंत्र में हार जीत चलता है।
हाईकमान  से होगा फैसला 
                  साल 2003 में रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे..मुख्यमंत्री बन गए। क्या इस बार आपका नम्बर है। साय ने दुहराया कि भाजपा को आदिवासी मुख्यमंत्री से कोई परहेज नहीं है। चुनाव समिति और हाईकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बने।
वीनिंग कैन्डीडेट को टिकट
                साल 2023 में नए चेहरों पर दाव लगाया जाएगा कि वही पुराने चेहरे होंगे। उन्होने बताया कि वीनिंग चेहरों को ही टिकट मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close