गांजा परिवहन करते महिला समेत दो गिरफ्तार…पुलिस ने इस जुर्म मे तीन आरोपीयों को भी पकड़ा…बताया इस तरह दिया गया घटना को अंजाम

गांजा परिवहन करते महिला गिरफ्तार...वाहन बरामद कर भेजा जेल

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने स्कूटी से परिवहन करते गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही स्कूटी समेत ढाई किलो से अधिक मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को एनडीपीएए एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। गिरफ्तार महिला का नाम चन्द्रप्रभा सिदार है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम  अनिश गुप्ता है। महिला चन्द्रप्रभा बाराद्वार और अनिश गुप्ता बिलासपुर का निवासी है। सरकन्डा पुलिस ने इसके अतिरिक्त लैपटाप,नगद और सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 
 
सरकन्डा पुलिस के अनुसा्र मुखबीर से जानकारी मिली कि लिंगियाडीह दयालबंद रोड नर्सरी के पास एक महिला और पुरूष स्कूटी से गांजा की तस्करी कर रहे है। स्कूटी की डिक्की में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश भी कर रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उदयन बेहार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद घेराबन्दी कर स्कूटी सवार महिला और पुरूष को रोका गया। टीम ने छानबीन के दौरान स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 9040 की डिक्की से एक थैले को बरामद किया। थैले में करीब 2 किलो 600 अधिक मात्रा में गांजा जब्त किया गया।
 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किाया। आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा गनियारी कोटा निवासी विनोद कुमार से बिक्री के लिये लाएं है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध कायम किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया। साथ ही गनियारी निवासी मुख्य आरोपी विनोद कुमार की पतासाजी की जा रही है।
 
चोरी का सामान समेत तीन गिरफ्तार
 
पुलिस के अनुसार अशोक नगर निवासी खेमलाल वर्मा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने दरवाजा का कुन्दा तोड़कर 12 जनवरी को सोने चांदी के जेवर नगदी समेत लैपटाप और गुल्लक पार कर दिया है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी अभियान चलाया गया।
 
इसी दौरान जानकारी मिली कि दो व्यक्ति लैपटॉप बिक्री का प्रयास कर रहे हैं। खबर के बाद थाना प्रभारी निलेश कुमार पाण्डेय ने रेड कार्यवाही कर संदेही विरेन्द्र साहू और लक्की यादव को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि निखिल यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी का सामान जब्त करने के बाद विरेन्द्र साहू, लक्की यादव और निखिल यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
 
 
मुख्यमंत्री ने किया सेवा सदन का लोकार्पण..उपस्थित लोगों ने किया पारम्परिक लोकनृत्य, पुष्प वर्षा..सीएम ने कहा..सुनी जाएंगी सबकी समस्याएं

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *