Surendra Pal Singh TT- इस तरह का पहला मामला! चलते चुनाव में प्रत्याशी को बनाया मंत्री, जानिए कौन हैं

Shri Mi
3 Min Read

Surendra Pal Singh TT/जयपुर। राजस्थान में शनिवार को राज्य सरकार का मंत्रिमंडल गठित हो गया। सबसे पहले किरोड़ी लाल मीणा को शपथ दिलाई गई। किरोड़ी लाल मीणा सवाईमाधोपुर से विधायक है। किरोड़ी लाल मीणा के बाद गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें भजनलाल शर्मा ने 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सीएम की शपथ के साथ ही दो डिप्टी सीएम की शपथ भी हुई थी। इसके बाद आज शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है।

भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (Surendra Pal Singh) को मंत्री बनाया गया है। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया है। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव कैंसिल हो गए थे, वहां 5 जनवरी को वोटिंग है। नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

कौन हैं सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी?Surendra Pal Singh TT

सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी राजस्थान के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। वह 1994 में कैबिनेट रैंक के साथ राजस्थान वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष थे। उन्होंने पहले कृषि मंत्री (2003-2008) फिर खान और पेट्रोलियम मंत्री (2013-2018) के रूप में कार्य किया। वह 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गुरमीत सिंह कूनर से 28,376 वोटों के अंतर से अपनी सीट हार गए। 2023 में वह करणपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं।

बता दें विधानसभा चुनाव के नामांकन के बाद श्रीकरणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने सीट पर चुनाव रद्द कर दिया था। अब इस सीट पर 5 जनवरी को चुनाव होने वाले है। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी बीजेपी के प्रत्याशी हैं। वहीं, कांग्रेस ने गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर उर्फ रूबी कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है।Surendra Pal Singh TT

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close