Chhattisgarh

रवि शंकर वर्मा ने किया टॉप, CGPSC 2023 का रिजल्ट जारी

CGPSC 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। आज 28 नवंबर को साक्षात्कार के अंतिम दिन रिजल्ट घोषित करने की परंपरा पीएसी ने जारी रखी है। रवि शंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वही टॉप फाइव में चार लड़कियांहैं।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला है। तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा,चौथे पर किरण राजपूत पांचवे पर नंदिनी है।

गौरतलब है कि पीएससी 2023 के लिए 242 पदों हेतु विज्ञापन मंगवाए गए थे। 1 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भरे गए। इसके बाद 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई। 24, 25, 26 व 27 जून को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। जिसके परिणाम 29 सितंबर 2024 को जारी किए गए। उत्तर लिखित परीक्षा के प्राप्तांको के उपलब्धता के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किया गया था। जिसके बाद 18 नवंबर से आज 28 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

दिव्यांश सिंह चौहान को छठवां रैंक मिला है। शशांक कुमार को सातवां, पुनीत कुमार को आठवां रैंक मिला है। उत्तम कुमार को नया और माधव को दसवां रैंक मिला है।

विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का किया अविश्वसनीय प्रदर्शन- राजेश चटर्जी 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close