Madhya Pradesh News

MP Top News: उपचुनाव की तैयारी, प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

MP Top News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुट गई है। पार्टी ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

MP Top News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सीहोर जिले की बुधनी एवं श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित किए हैं।

MP Top News: बुधनी विधानसभा के प्रभारी प्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा एवं सह प्रभारी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को घोषित किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश शासन के मंत्री एंदल सिंह कंसाना को विजयपुर विधानसभा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे को सह प्रभारी बनाया गया है।

MP Top News: बुधनी विधानसभा से विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे रामनिवास रावत ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

वे विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और मोहन यादव सरकार में मंत्री हैं।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर की करोड़ों की सम्पत्ती फ्रीज...कोर्ट की पुलिस अभियान पर मुहर...करोंड़ों का लेन-देन भी उजागर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close