CG Weather Update-राजधानी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
CG Weather Update-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा राजनांदगांव जिले में 60.0 मिमी दर्ज की गई, जबकि गंडई और भानुप्रतापपुर में 5 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। वहीं बारसूर, कोंटा, बेलगहना, कवर्धा और अकलतरा जैसे इलाकों में 4 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में 2 से 3 सेंटीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गई है।
CG Weather Update-मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
CG Weather Update-राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव/CG Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा और भुज से होकर गुजर रही है।
CG Weather Update-इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर तक पूर्वी मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के पास अवदाब का रूप ले सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 सितंबर के आसपास यह सिस्टम दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों को पार कर सकता है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी बन सकती है।
फिलहाल, रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है।