ChhattisgarhBilaspur News

सम्मान करें…अनुशासन में रहें…लोगों का दिल जीतें..वार्षिक निरीक्षण में बोले आईजी…गुण्डा बदमाशों पर जरूर नजर रखें

सम्मेलन में किया शिरकत...कहा..रिकार्ड का अच्छे से करें संधारण

बिलासपुर—पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने वार्षिक निरीक्षण अभियान के दौरान रतनपुर, सिटी कोतवाली, चकरभाठा थाना पहुंचे।  सभी गतिविधियों का जायजा लिया। इसके अलावा आर्ईपीएस संजीव शुक्ला ने परेड को सलामी दी और ली। पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं गौर से सुना। पुलिस लाइन में नवनिर्मित मैगजीन और चेतना बाल उद्यान का भी निरीक्षण किाय। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया। 
बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला ने बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के साथ दो दिवसीय ग्रामीण थाना भ्रमण किया। रतनपुर,के अलावा शहरी थाना-कोतवाली के अलावा चकरभाठा एसडीओपी कार्यालय का जायजा लिया।  थाना स्टाफ से सलामी लेने के बाद दोनो अधिकारियों ने पुलिस बल का निरीक्षण भी किया।
सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर
पुलिस महानिरीक्षक ने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर संकलन सूचना को मज़बूत करने का निर्देश दिया। साथ ही बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया। उन्होने दुहराया कि शिकायत को ना केवल सुने बल्कि निराकण की दिशा में तत्परता के साथ काम करें। पुलिस कार्यवाहियों के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में काम करें। साइबर क्राईम, यातायात, महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाये। इस दौरान आईजी ने जोर देते हुए कहा कि अभिलेखों के संधारण में पूरी गंभीरता रखें।
गुूण्डा बदमाशों की हमेशा नजर
गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों की नियमित चेकिंग करें। गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन कर वर्गीकरण के निर्देश दिया। थाने में समस्याओं को लेकर आने वाले प्रार्थियों की समस्यायों को गंभीरता से लिये जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश सिंह , अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, एसडीओपी निमितेश सिंह समेत  थाना प्रभारी और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
परेड को सलामी
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी 1 अक्टूबर 2024 को रक्षित केंद्र बिलासपुर में परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह समेत ज़िला के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने शिरकत किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता की अगुवाई में जिले के सभी थाना प्रभारियों समेत 184 अधिकारी कर्मचारी 3 डॉग और डॉग मास्टर परेड में शिरकत किय। पुलिस महानिरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट करने और बेहतर ड्रिल करने वाले अधिकारी और  जवानों को पुरस्कृत किया। परेड के साथ ही बलवा ड्रील कर क़ानून व्यवस्था के दौरान भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया।
अनुशासन ही हमार मूल मंत्र
पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान अपने जवानों और अधिकारियों को गौर से सुना। समस्याओं को त्वरित निकारण करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। क्योंकि अनुशासन ही हमारी पूंजी है। इस बात का हमेशा ध्यान रकें। आईजी ने जोर देते हुए कहा कि फिटनेस के लिए प्रतिदिन आधे से 1 घंटे जरूर दे। उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ज़िले में अधिकारी कर्मचारी से कोई गंभीर समस्या नहीं सामने नहीं आयी है।
दिल से सर्वहित में करें काम
निरीक्षण के दौरान है पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन में नवीन भवन मैगज़ीन रूम का लोकार्पण किया। चेतना बाल उद्यान का उद्घाटन कर पौधरोपण किया। पुलिस लाइन की सभी शाखाओ का भी जायजा लिया। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद आईजी  पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर सभी शाखाओं का जायजा लिया। सभी  के हितों के लिए  कार्य करने  का आदेश दिया।
खाकी की शान..पुलिस कप्तान ने 13 जवानों का किया सम्मान..कहा.. विरले होते हैं....ऐसे वर्दीधारी..बढ़ाते है विभाग की शान
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close