India News

Kamika Ekadashi 2025-कामिका एकादशी 2025..इस दिन करें ये 3 शुभ दान, दूर होगी आर्थिक तंगी और मिलेगा विष्णु का आशीर्वाद

Kamika Ekadashi 2025/श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली कामिका एकादशी हिंदू धर्म में विशेष पुण्यदायिनी मानी जाती है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कामिका एकादशी की तिथि 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12:12 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 21 जुलाई 2025 को सुबह 9:38 बजे होगा।

Kamika Ekadashi 2025/इस लिहाज से कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई 2025, सोमवार को रखा जाएगा।

धार्मिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। कहा गया है कि इस एकादशी पर किया गया दान न केवल पापों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। विशेष रूप से तीन चीजों का दान इस दिन बेहद शुभ और फलदायी माना गया है।

कामिका एकादशी पर अन्न का दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अन्नदान को सर्वोत्तम दान कहा गया है और इस दिन चावल, गेहूं, दाल या खीर जैसे अन्न पदार्थों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह दान न केवल पुण्य प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।

Kamika Ekadashi 2025 पर किस चीज का करे दान

इस दिन तिल का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। खासकर काले या सफेद तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। तिल का दान पापों का नाश करता है और व्यक्ति के जीवन में संतुलन व सकारात्मकता लाता है।

कामिका एकादशी पर पीले वस्त्रों का दान भी अत्यंत फलदायक माना जाता है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए पीले रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और सुख-शांति का आगमन होता है। मान्यता है कि इस दान से श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG ki Baat