ठेकेदार पर 10000 का जुर्माना…खुले में भारी पड़ा पेशाब करना…पेनाल्टी के बाद छूटे12 लोग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—नगर निगम ने सफाई ठेकेदार पर दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। निर्देश और प्रतिबंध के बाद भी कचरे में कचरे को जलाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान गंदगी का अंबार देखते ही स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार पर पेनाल्टी ठोंंक दिया है। कार्रवाई के बाद सफाई ठेकेदारों में हड़कम्प है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

निगम से मिली जानकारी के अनुसार निर्दश के बाद भी सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आ रही है। निगम टीम ने वार्ड क्रमांक 16 में ट्विटर पर सफाई व्यवस्था की शिकायत मिलने का बाद निरीक्षण किया। मौके पर टीम ने पाया कि वार्ड क्रमांक 16 में जगह-जगह कचरे का ढेर है। नक्कड़ों में कचरों के ढेर पर मख्खियां भिनाभिना रही हैं। जानवर कचरों को फैला रहे हैं। जिसके कारण आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

टीम के सदस्यों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में गंदगी की जानकारी ट्विटर पर मिली। निरीक्षण में शिकायत को सही पाया गया। नालियां जाम मिलीं…जगह -जगह घास और कचरे का अंबार पाया गया। अग्रसेन मेघा मार्ट के सामने कचरे के ढेर में सफाई कर्मियों को आग लगाते हुए पाया गया। जबकि निगम ने कई बार स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में कचरे में आग ना लगाया जाए। बावजूद इसके ठेकेदार और सफाई कर्मी अपनी आदतों से बात नहीं आ रहे हैं।

निगम कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि टीम की रिपोर्ट पर सफाई ठेकेदार रेखा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। दस हजार रूपए का जुर्माना ठोंका गया है। जुर्माना राशि दिसम्बर 2017 के भुगतान से काटा जाएगा।

खुले में पेशाब करते पकड़ाए..दिया जुर्मानाIMG-20171207-WA0014

साफ सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निगम ने 12 लोगों के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई की है। व्यापार विहार और श्रीकांत वर्मा मार्ग पर निगम की टीम ने 12 लोगों को खुले में पेशाब करते पकड़ा है। नगर निगम सफाई दस्ता ने सभी लोगों के खिलाफ पेनाल्टी ढोंक दिया है। मान मनौव्वल के बाद भी निगम ने जुर्माना वसूलने में कोताही नहीं की। अंत में पकड़े गए सभी लोगों को पेनाल्टी देने के बाद ही छोड़ा गया।

शहर हमारा..आओ सुन्दर बनाएं…

ठेकेदार और पेशाब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर सौमिल रंजन ने कहा कि शहर आपका है इसे साफ सुथरा बनाने की भी हमारी जिम्मेदारी है। शहरवासियों से नगर निगम लगातार अपील कर रहा है। बावजूद इसके लोग अपील को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हमें घर ही नहीं बल्कि शहर को भी साफ सुथरा बनाना है। बिना शहरवासियों के सहयोग से साफ सफाई संभव नहीं है।

नगर निगम और व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया, ट्विटर और फेसबुक पर नगर वासियों से स्वच्छता अभियान पर कनेक्ट हूं।समाइश के बाद भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 12 लोगों के खिलाफ पेनाल्टी लगाई गयी है। सफाई ठेकेदार रेखा शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है। सौमिल रंजन ने बताया कि नगर वासियों से निवेदन है कि जहां कहीं भी गंदगी दिखाई दे..तत्काल ऐप और अन्य माध्यमों से निगम को फोटो समेत जानकारी दें। कार्रवाई की जाएगी। लोग ऐप डाउनलोड करें। सूचना मिलते ही निगम टीम मौके पर पहुंच जाएगी।

close