बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप..मामला दर्ज..साले ने कहा बनारस में मारा..इलाज बिलासपुर में..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171116-WA0029बिलासपुर—पामगढ़ निवासी सरोज चक्रधारी ने जीजा पर बहन को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सरोज ने तारबाहर पुलिस को बताया कि सरस्वती को बनारस मेंं जलाया गया। बनारस बड़ा शहर है लेकिन जीजा ने इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया। बहरहाल पुलिस ने सरोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

                      पामगढ़ निवासी सरोज चक्रधारी ने बताया कि बहन सरस्वती की शादी 2014 में मुंगेली जरहागांव राजेश प्रजापति से हुई। जीजा और बहन दोनों कमाने खाने बनारस गए थे। 29 अक्टूबर को बनारस से राजेश प्रजापति ने फोन किया कि सरस्वती खाना बनाते समय जल गयी है। इलाज के लिए बिलासपुर ला रहे हैं। उसे एक सामान्य एम्बुलेंस में ग्लूकोज का बोतल चढ़ाकर बिलासपुर लाया गया। सरस्वती को ट्रामा सेंटर में एक नवम्बर को भर्ती किया गया।  इलाज के दौरान 6  नवम्बर को सरस्वती की मौत हो गयी।

                                तारबाहर पुलिस को सरस्वती का भाई सरोज चक्रधारी ने बताया कि राजेश हमेशा दहेज की मांग करता था। उसने शादी के बाद कई बार डेढ़ लाख रूपए और मोटरसायकल की मांग किया। मांग पूरी नहीं होने पर सरस्वती से मारपीट करता था। सरोज के अनुसार इस साल दीपावली के समय कमाने खाने बनारस गए थे। 29 अक्टूबर को फोन आया कि सरस्वती खाना बनाते समय जल गयी है। हालत गंभीर है।

             सरोज के अनुसार बनारस बिलासपुर से बड़ा शहर है। बावजूद इसके सरस्वती का बनारस में इलाज नहीं कराया गया। एक सामान्य एम्बुलेंस से आक्सीजन के सहारे रोड से बिलासपुर लाया गया। यहां पहुंचने के बाद सरस्वती की हालत बहुत नाजुक थी। एक नवम्बर को उसे बिलासपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। 6 नवम्बर को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दी।

                               सरोज ने कहा कि मुझे शक है कि बहन को जलाकर मारा गया है। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तारबाहर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में उचित कदम उठाया गया है। मृतक सरस्वती का भी बयान दर्ज कर लिया गया है।

close