महिला एएसआई ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप…आरक्षक लाइन अटैच…एडिश्नल एसपी अर्चना करेंगी जांच

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bilaspur_policeबिलासपुर— पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला एएसआई ने रतनपुर के एक आरक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला यकायक दोनों में झगड़े के दौरान सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही रतनपुर के आरक्षक को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                               सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुुर के एक आरक्षक को एसपी ने लाइन अटैच का आदेश थमाया दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ महिला एएसआई का पिछले तीन साल से दैहिक शोषण कर रहा था। मामला उस समय सामने आया जब महिला एएसआी और रतनपुर आरक्षक के बीच किसी बात को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कहा सुनी हो गयी।

                                   वाद विवाद इतना बढ़ा कि महिला एएसआई ने आक्रोश में आकर रतनपुर आरक्षक पर दैहिक शोषण का आरोप लगा दिया। मामले की जानकारी लगते ही एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रतनपुर आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। इसके अलावा मामले में एसपी ने जांच का आदेश भी दिया है। मामले की सच्चाई सामने लाने की जिम्मेदारी एडिश्नल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को दी गयी है।

close