1998 के बाद पहली बार बदलेगा कांग्रेस अध्‍यक्ष,BJP में बदल चुके है आठ बार

Shri Mi
3 Min Read

cfa_index_1_jpgrahul-gandhi-angry-620x400नईदिल्ली।1998 के बाद यह पहली बार होगा जब कांग्रेस का अध्यक्ष बदलेगा। कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी 19 साल से इस पद पर बनी हुईं हैं। लेकिन इसी दौरान देश की बीजेपी में 8 बार अध्यक्ष बदल चुके हैं। बीजेपी ने इस बावत कांग्रेस पर चुटकी भी ली है और कई बार कहा है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा ये सबको पता होता है। गुजरात में सोमवार (4 दिसंबर) को एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सल्तनत है जहां सिर्फ एक ही पार्टी राज करती है। सोनिया गांधी ने 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। 1998 में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे बीजेपी के अध्यक्ष बने। उनके बाद सन 2000 में बीजेपी की जिम्मेदारी बंगारू लक्ष्मण को मिली। इसके बाद 2001 में के जना कृष्णमूर्ति बीजेपी के अध्यक्ष बने। 2002 में देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु बीजेपी के अध्यक्ष बने। 2004 में बीजेपी अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक बार फिर से वेंकैया नायडु को ही बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

27 अक्टूबर 2004 को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के अध्यक्ष बनें। आडवाणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2006 तक रहा। 1 जनवरी 2006 को राजनाथ सिंह बीजेपी के अध्यक्ष बने। राजनाथ सिंह 19 दिसबंर 2009 तक बीजेपी के अध्यक्ष बने रहे। इस बीच 26 नवंबर 2006 को उन्हें दोबारा बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया। 19 दिसंबर 2009 को ही नितिन गडकरी बीजेपी के अध्यक्ष बने, उनका कार्यकाल 23 जनवरी 2013 तक रहा। 23 जनवरी 2013 को राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की कमान संभाली। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भी बीजेपी ने 2014 का आम चुनाव जीता। केन्द्रीय मंत्रिमंल में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई 2014 को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी के अध्यक्ष बने नरेंद्र मोदी के विश्वस्त अमित शाह। अमित शाह अभी भी बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close