रमतला डबल मर्डर केस का आरोपी घर का दामाद निकला, पुलिस ने किया खुलासा

Chief Editor
3 Min Read

IMG-20171024-WA0005बिलासपुर । करीब एक पखवाड़े पहले कोनी थाना क्षेत्र के रमतला में हुए दोहरे हत्या कांड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। हत्या का आरोपी घर जवांई  ही निकला उसने पुलिस के सामने माना है कि घर में रोज-रोज हो रहे लडाई-झगड़े से तंग आकर ही उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        एडीशनल एसपी आईपीएस शलभ सिन्हा और नीरज चँद्राकर ने इसका खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि कोनी थाना अँतर्गत रमतला गाँव में पिछले 9- 10 अक्टूबर की दरमियानी रात लक्ष्मिन बाई पति स्व. शंकर लाल साहू (55) और उसकी पुत्री रुखमनी साहू की  उसके ही घर पर जघन्य हत्या हो गई थी। मृतका लक्ष्मिन बाई का घर जवांई रमेश कुमार साहू पिता अवध राम साहू (29) घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिससे यह शंका गहरा रही थी कि आरोपी कहीं रमेश कुमार  ही तो नहीं है।

cfa_index_1_jpg

                                 इस बीच पुलिस की छानबीन में भी यह साफ होता चला गया कि हत्या घर जवांई रमेश कुमार ने ही की है। इसके बाद रमेश कुमार की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। उसका सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने रमेश के भाइयों पर दबाव बनाया कि रमेश को हाजिर करें। धीरे-धीरे दबाव बढ़ने पर रमेश घिरता चला गया। आज पता चला कि रमेश अपने घर पर है। पुलिस ने दबिश देकर उसे अपनी गिरफ्त मे ले लिया। पुलिस पार्टी ने अपने हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की। इस पर उसने कबूल कर लिया कि दोनों की हत्या उसने ही की है। रमेश ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज घर पर लड़ाई-झगड़े से तंग आकर उसने घटना को अँजाम दिया है।अ

                       धिकारियों ने बताया कि पुलिस ने रमेश के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुदारी जब्त कर ली है। उसे हत्या के आरेप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

close