भतीजी से सगे चाचा ने किया 2 बार दुष्कर्म..सरायपाली में पकड़ाया हैवान..शक्ति टीम की कार्रवाई पर फरार था आरोपी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर– बड़े भाई की नाबालिग बेटी से अनाचार के बाद फरार चाचा को सरायपाली से पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी चाचा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी की कई दिनों से तलाश थी। पीड़ित लड़की का पिता जेल में है। शिकायत से पहले आरोपी चाचा नाबालिग भतीजी से दो बार दुष्कर्म किया था। तीसरी बार आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होता इसके पहले नाबालिग की सूझबूझ से पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मालूम हो कि पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में बिलासा शक्ति टीम का गठन किया गया।  टीम के सदस्यों ने स्कूल कालेजों में जाकर विशेष रूप से छात्राओं को बताया कि किसी भी मुसीबत या विपरीत परिस्थितियों में पुलिस आपके साथ है। पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर बिलासा शक्ति टीम ने जगह जगह आयोजित कार्यशाला में जिम्मेदार अधिकारियों और थाने का नम्बर नोट कराया गया। साथ ही किसी प्रकार के खतरे की सूचना देने को कहा गया।

                                 पुलिस की पहल के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने दैहिक शोषण करने वाले सगे चाचा की 12 नवम्बर को फोन पर शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी चाचा फरार हो गया। मोबाइल ट्रेस के बाद बुधवार को आरोपी को सरायपाली से धर दबोचा गया।

पीडित के फोन पर पहुंची पुलिस

                        पुलिस जानकारी के अनसुार 12 नवम्बर को सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग युवती का किरण राजपूत के मोबाइल पर काल आया।  नाबालिग लड़की ने बताया कि पिता जेल में है। मां,दो बहन और भाई के साथ चाचा के साथ रहती है। पिता के नहीं होने का फायदा उठाकर सगे चाचा ने उसके साथ दो बार दैहिक शोषण किया है।

                             सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के समय किरण राजपूत स्वदेशी मेला की व्यवस्था में तैनात थी। नाबालिग ने किरण राजपूत को बताया कि इस समय बाथरूम में बंद हू। चाचा तीसरी बार दुष्कर्म करने की कोशिश में है। कृपया मुझे बचाएं। खबर मिलते ही किरण राजपूत बिलासा शक्ति टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। बाथरूम से नाबालिग युवती को बाहर निकाला गया। इस बीच मौका पाकर आरोपी चाचा फरार हो गया। नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया कि इसके पहले चाचा ने दो बार दुष्कर्म किया है।

             नाबालिग और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू हुई। करीब एक सप्ताह बाद सेल फोन ट्रेस के बाद जानकारी मिली कि आरोपी सरायपाली में है। पुलिस ने आरोपी चाचा को सरायपाली से धर दबोचा। बुधवार को सिविल लाइन थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी पर 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जेल में नाबालिग का पिता

               पुलिस जानकारी के अनुसार पीडित नाबालिग बच्ची का पिता इस समय जेल में है। उसे शराब की बिक्री के आरोप में पकड़ा गया था। पिता के जेल जाने के बाद परिवार के सदस्यों का पालन पोषण चाचा कर रहा था। लेकिन बाद में उसकी नीयत खराब हो गयी। दो बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान बिलासा शक्ति टीम के सदस्यों ने फोन नम्बर नोट कराया था। मैने भी कापी में लिख लिया। मौका मिलते ही पुलिस को जानकारी दी।

close