बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार सभी मंडलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर खादी के कपड़े पर प्रधानमंत्री को भाजपा नेता शुभकामना संदेश भी देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सादगी लेकिन धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल स्तर पर आमजनों को स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने का आग्रह करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जिला मुख्यालय में 10 मीटर खादी के कपड़े पर आमजन से शुभकामना संदेश लिखवाया जाएगा। शुभकामना संदेश कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं विशेष रूप से शामिल होंगे। जिले के मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन का फैसला कार्यसमिति ने किया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।