राष्ट्रीय एकता दिवस:मुख्य सचिव ने दिलायी शपथ

Shri Mi
1 Min Read

E71469E7676D60169B4F5C98D0C8F786रायपुर।सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव विवेक ढांड ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। उन्होंने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलायी। अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि अजय सिंह, प्रमुख सचिव वित्त अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव गृह बी.व्ही.आर. सुब्रमणियम, सचिव खाद्य ऋचा शर्मा, सचिव खेल सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन निहारिका बारिक सिंह, सचिव सामान्य प्रशासन डी.डी. सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास पी.सी. मिश्रा, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहला निगार सहित मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close