सुरेश प्रभु ने छोड़ा रेल मंत्रालय,किया ट्वीट-याद रखूंगा

Shri Mi
2 Min Read

_20170903_120204नईदिल्ली।कैबिनेट विस्तार के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु का हटना लगभग तय हो गया है। उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीयूष गोयल अगले रेल मंत्री होंगे। सुरेश प्रभु ने लिखा रेल परिवार के 13 लाख लोगों का शुक्रिया क्योंकि उन्होंने मेरा साथ दिया। मैं इन सब चीजों को हमेशा याद रखूंगा। सभी के लिए आने वाला वक्त मंगलमय हो। मंत्रिमंडल विस्तार में चार मंत्रियों का प्रमोशन हुआ।

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

            धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी के अच्छे काम के लिए उनका प्रमोशन हुआ। उनके अलावा 9 लोगों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें अलफोन्स कन्नाथनम, डॉ सत्यपाल सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, राज कुमार सिंह, अनंत कुमार हेगड़े, वीरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार चौबे, शिव प्रसाद शुक्ला ने शपथ ली।

             पिछले दिनों हुए रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष लगातार उनपर इस्तीफे का दवाब बना रहा था। सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके पहले बताया था कि वह नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उनको इंतजार करने के लिए कहा गया

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close