उत्तर भारत में शीतलहर,कश्मीर घाटी,लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में तापमान शून्य से नीचे

Shri Mi
2 Min Read

cfa_index_1_jpg
cold_airनईदिल्ली।
उत्‍तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कश्‍मीर घाटी में तापमान शून्‍य से नीचे चल रहा है जबकि पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे आया है।मौसम विभाग ने कश्‍मीर घाटी और लद्दाख में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान दर्ज किया है।लद्दाख सहित पूरे कश्‍मीर क्षेत्र में कल रात का तापमान शून्‍य से नीचे रहा।हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में शीत लहर चल रही है और ऊपरी इलाकों में पारा शून्‍य से सात से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। तापमान गिरने के साथ ही शिमला के आईस स्‍केटिंग रिंक में स्‍केटिंग शुरू हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार केलॉंग में कल तापमान शून्‍य से चार दशमलव दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जनजातीय जिलों में शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान के जमाव बिंदु से काफी डिग्री नीचे पहुंचने पर लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। दूरदराज इलाकों में जल स्रोत जमने से जल आपूर्ति प्रणाली प्रभावित हुई है जबकि नदियों का जलस्तर कम होने पर जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन भी घट  गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close