बच्चू राम आत्मदाह मामला:जाँच करेगी कांग्रेस की समिति

Shri Mi
1 Min Read

congress- panjaरायपुर।कवर्धा स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने पाण्डातराई नगर पंचायत के कर्मचारी बच्चू राम द्वारा की गई आत्मदाह एवं ईलाज के दौरान हुई मुत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  भूपेश बघेल जी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के संयोजकत्व में 07 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डाॅ. शिव कुमार डहरिया, पंडरिया वि.स क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी लालजी चंद्रवंशी, कवर्धा जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, वरिष्ठ इंका नेता राधेलाल भास्कर, पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दयाल ने बताया कि जांच कमेटी के सदस्यो से कहा गया है कि वे तत्काल मृतक के परिजन व नगर पंचायत पाण्डातराई के संबधित लोगो से भेंटकर वस्तुस्थिति से अवगत होकर तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुये अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close