स्पेशल टीम की कार्रवाई…चोरी की 10 मोटरसायकल बरामद..पांच आरोपियों के साथ पकड़ाया खरीदार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171110-WA0026(1)बिलासपुर— स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के अलग अलग ठिकाने से दस मोटर सायकल बरामद किया है। बरामद मोटर सायकल की कीमत ढाई लाख रूपये से अधिक है। पुलिस ने पांच आरोपियों के अलावा चोरी की मोटर सायकल खरीदार को भी हिरासत में लिया है।

                  शहर के विभिन्न थानों में लगातार मोटरसायकल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने चोरों पर नजर रखने का आदेश दिया। आईपीएस शलभ सिन्हा एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरगिट्टी नयापारा में कुछ लोग चोरी की मोटरसायकल के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

                  पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा बस्ती में घेराबन्दी कर अन्नू खाण्डे को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अन्नू पाण्डे ने बताया कि नयापारा निवासी अजय महिलांगे के साथ तीन मोटर सायकलों की चोरी की है। चोरी की घटना को अकलतरा रेलवे स्टेशन, चुचुहियापारा शराबभट्टी और सिविल लाइन क्षेत्र में अंजाम दिया।

                     अन्नू ने बताया कि चोरी की एक मोटरसायकल सिरगिट्टी नयापारा निवासी निर्मल लहरे को आठ हजार रूपए में बेचा है। पुलिस ने अन्नू की निशानदेही पर तीनो मोटरसायकल को जब्त कर अजय और निर्मल को भी पकड़ लिया।

                     मामले की जानकारी देते हुए नीरज चन्द्राकर ने बताया कि विशेष टीम के जवानों ने मुखबीर की सूचना पर परसदा भरनी निवासी आशीष बंजारे को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आशीष ने बताया कि परसदा मुरूम खदान,दीनदयाल आवास पIMG-20171110-WA0025(1)रसदा और परसदा शराब भट्ठी से कुल तीन मोटरसायकल की चोरी की है। तीनों मोटरसायकलों को घर में छिपाकर रखा है।  पुलिस ने आशीष बंजारे की निशानदेही पर तीनों मोटरसायकलों को बरामद कर लिया।

                                            इसी तरह स्पेशल टीम ने विजय यादव पिता हीराराम यादव उम्र 33 साल को गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी से हिरासत में लिया है। विजय के पास से पुलिस को चोरी की एक मोटर सायकल मिली है। पुलिस ने परमेश्वर पटेल निवासी पटेल मोहल्ला तोरवा बस्ती के पास से तीन मोटरसायकल को जब्त किया है। परमेश्वर ने बताया कि तीनों मोटरसायकल को न्यायालय से चुराया है।

                    विशेष टीम से मिली जानकारी के अनुसार अलग अलग स्थानों से कुल दस चोरी की मोटरसायकलों को जब्त किया गया है। बरामद मोटरसायकल की कुल कीमत करीब दो लाख पचास हजार रूपए से अधिक है। मोटरसायकलों को संबधित थानों के हवाले कर दिया गया है।

मोटरसायकल चोरी करने वाले आरोपियों में अन्नू खाण्डे पिता कुंजलाल खाण्डे उम्र 27 साल नयापारा थाना सिरगिट्टी का रहने वाला है। अजय महिलांगे पिता बडकू महिलांगे उम्र 23 साल नयापारा गणेशनगर, आशीष बंजारे पिता अशोक बंजारे  उम्र 37 साल परसदा भरनी थाना चकरभाठा, परमेश्वर पटेल पिता गुनाराम पटेल उम्र 20 साल गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी और विजय यादव पिता हीराराम यादव उम्र 33 साल गणेशनगर नयापारा का रहने वाला है।

पुलिस के हवाले मिली जानकारी के अनुसार निर्मल लहरे पिता कन्हैया लहरे उम्र 35 साल नयापारा सिरगिट्टी का निवासी है। निर्मल पर चोरी की मोटर सायकल खरीदने के आरोप है।

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

close