डिंडनदाई के दरबार में कांग्रेसियों ने टेका मत्था..राजेन्द्र का दावा..अधिकार यात्रा को ग्रामीणों ने लिया हाथों हाथ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171207-WA0027बिलासपुर—राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय पदयात्रा मस्तूरी विधानसभा के मल्हार माता डिडनेश्वरी देवी मंदिर से शुरू होकर कटहा, भरारी,जलसों,शुकुलकारी के बाद पचपेढ़ी पहुंची। पचपेंढ़ी में आमसभा के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रचार प्रसार किया। समर्थन मूल्य और बोनस को मुख्य मुद्दा बनाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय यात्रा मल्हार से शुरू होकर कटहा,भरारी,जलसों,शुकुलकारी के बाद पचपेढ़ी पहुंची। अधिकार यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। किसनों से सभी कांग्रेसी रूबरू हुए। राजेन्द्र शुक्ला ने किसानों को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार से किसानों के धान को 2100 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीदने और 3 वर्ष का बचत बोनस देने को कहा। लेकिन सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।

                                        राजेन्द्र ने पचपेढ़ी में आम सभा को संबोधित किया। सभा में मौजूद ग्रामीणों और किसानों को बताया कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों का एक एक दाना धान खरीदा जाएगा। लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदे। मनरेगा मजदूरों का तुरन्त भुगतान किया जाये। इसके अलावा किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ़ किया जाये। किसानों को शासकीय अनुदान और फसल बीमा का लाभ दिया जाए। वनवासियों को वन अधिनियम के तहत पट्टा देने के अलावा शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बन्द किया जाये। IMG-20171207-WA0024

                 राजेन्द्र ग्रामीण ने बताया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सामान्य महिलाओं से लेकर अनुसूचित जाति और जनजाती पुलिसिया अत्याचार हो रहा है। शिक्षाकर्मियों के जायज मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान राजेन्द्र ने शासन के सामने 11 मांगों को भी रखा।

पदायात्रा को समर्थन का दावा

 राजेन्द्र ने दावा किया है कि कांग्रेस के किसान अधिकार न्याय यात्रा को गांवों में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इससे जाहिर होता है कि वर्तमान सरकार से लोग परेशान है। पदयात्रा में ग्रामीणों के अलावा मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया , राजेन्द्र साहू ,मनोहर कुर्रे , दुबे सिंह कश्यप ,वीरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता ,कौशल पाण्डेय, प्रमोद नायक, अनिता लव्हात्रे , शिव यादव, जावेद मेमन, अरविन्द लहरिया, मणि वैष्णव, कमलेश लव्हात्रे, जगदीश कौशिक समेत सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल हुए। .

close