मगरपारा में बुजुर्ग फांसी पर झूला…बीमारी से था परेशान…साड़ी का बनाया था फंदा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर– सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा में एक वरिष्ठ नागरिक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह की है। बुजुर्ग की उम्र करीब 65 साल से अधिक है। घटना के सयम पत्नी ट्यूशन क्लास गयी थी। इसी दौरान उसने झरोखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पुलिस जानकारी के अनुसार मगरपारा में करीब 65 के एक वुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बुजुर्ग व्यक्ति का नाम सत्यानन्द मजुमदार है। वह कपडे के दुकान में काम करता था। उसे कई प्रकार की बीमारी थी। जिसके कारण वह बहुत परेशान रहता था। आज सुबह 6 बजे सत्यानन्द की पत्नी ट्यूशन पढ़ाने घर से बाहर गयी। जाने के बाद साड़ी को रोशन दान में बांधकर फांसी पर लटक गया। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। जैसा की प्रारंभिक जानकारी में लग रहा है।

                 सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि सत्यानंद की पड़ोसी महिला कचरा फेंकने आयी थी। इसी दौरान उसने देखा कि सत्यानन्द फांसी पर लटका है। उसने इसकी सूचना तत्काल मकान मालिक पाण्डेय को दी। मकान मालिक पाण्डेय ने तत्काल सत्यानन्द की पत्नी और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।  पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

close