14 लाख 70 हजार की ठगी…मामां भांचा पर 6 महीने बाद अपराध दर्ज…गुरूग्राम जाएगी बिलासपुर पुलिस

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

city kotwaliबिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस थाना में जमीन को लेकर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही बिलासपुर पुलिस गुरूग्राम हरियाणा से आरोपियों को पकड़ बिलासपुर लाएगी। मामला 14 लाख 70 हजार रूपए की ठगी का है। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत चार महीने पहले पीड़ित तुषार पनिके ने की थी। जांच पड़ताल के बाद पनिके की शिकायत को सही पाया गया है। आरोप भी दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीन मामले में गुरूग्राम हरियाणा से 14 लाख 70 हजार रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। मास्टर माइंड के पिता को भी पूछताछ के लिए बिलासपुर लाया जाएगा।

             थाना प्रभारी आर.पी.शर्मा ने बताया कि करीब चार- पांच महीने पहले तुषार पनिके ने सिटी कोतवाली में 14 लाख से अधिक रूपयों की ठगी की शिकायत की थी। शिकायत को जांच पड़ताल में सही पाया गया है। तुषार पनिके ने अपनी शिकायत में बताया है कि भीम रक्षित पिता निखिल रक्षित और मामा अबीर चन्द्रदेव ने मिलकर 14 लाख 70 हजार रूपयों की ठगी की है। तुषार के अनुसार दिसम्बर 2016 में एक दिन टिकरापारा स्थित महाराष्ट्र मंडल के पास अपने मित्र तरित घोष से मिलने गया। इसी दौरान तरित ने भीम रक्षित से परिचित कराया।  भीम ने बताया कि वह टिकरापारा स्थित दुर्गाबाड़ी का रहने वाला हैं। इस समय परिवार के साथ हरियाणा के गुरूग्राम में रहने लगे हैं।

                                      तुषार पनिके के अनुसार बातचीत के दौरान भीम रक्षित ने दो मुहानी स्थित जमीन बेचने की बात कही। उसने बताया कि दो मुहानी स्थित हजारों वर्ग फिट की जमीन को बेचना चाहता है। जमीन की कीमत करीब 17 लाख 65 हजार 50 रूपए है। उसने जमीने संबधित दस्तावेजों की कापी भी दी। इसके बाद मैं घर आ गया।

                                               तुषार के अनुसार छानबीन के बाद पाया कि जमीन में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। इसलिए उसने फरवरी 2017 में दो मुहानी की जमीन को खरीदने का मंशा जाहिर की। फोन से गुरूग्राम में भीम रक्षित को जानकारी दी। उसने बताया कि मामले में टिकरापारा में मामा अबीर चन्द्रदेव से बातचीत करें । मामा जैसा कहेंगे उन्ही के अनुसार काम होगा। 

                    तुषार टिकरापारा जाकर अबीर चन्द्रदेव से मिला। उसने भांचा भीम रक्षीत से बातचीत की। भीम रक्षित ने मोबाइल पर बताया कि इस समय राजस्थान में व्यस्त हूं। मेरे अकाउन्ट में एक लाख रूपए बयाना डाल दें।

14 लाख रूपये जमा किया

                        तुषार ने बताया कि मैने ऐसा ही किया। दो दिन बाद भीम रक्षित का फोन आया कि रूपयों की जरूरत है। दो लाख रूपए अकाउन्ट में डालें। बिलासपुर आने पर जमीन की रजिस्ट्री के समय हिसाब किताब करेंगे। 12 फरवरी 2017 को भी दो लाख रूपया जमा किया। 13,14,16,,18 और 21 फरवरी 2017 के बीच भीम रक्षित के खाते में कुल 14 लाख 70 हजार रूपया जमा किया। इसके बाद भीम रक्षित ने रूपयों की फिर मांग की। मैने कहा कि बाकी रूपये रजिस्ट्री के बाद देने को कहा।

पुलिस से शिकायत

                           तुषार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शक होने के बाद मार्च 2017 में दो मुंहानी स्थित जमीन देखने गया। मालूम हुआ कि जमीन को किसी संजय सिंह ने खरीद लिया है। भीम रक्षित को फोन लगाया। उसने कहा कि अब फोन मत करना। जमीन को बिक चुकी है। रूपयों की मांग करने पर गाली गलौच करने लगा। उसने कहा कि जो करना है कर ले रूपया नहीं लौटाउगा। इसके बाद तुषार ने पुलिस को जानकारी दी।

 मामा भांचा के खिलाफ अपराध दर्ज

                  सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तुषार की शिकायत पर जाच पड़ताल की गयी। मामला ठगी का पाया गया। 9 नवम्बर 2017 को भीम रक्षित पिता निखिल रक्षित और भीम का मामा अबीर चन्द्रदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बिलासपुर पुलिस जल्द ही गुरूग्राम जाएगी। दोनो आरोपियों के अलावा निखित रक्षित को भी हिरासत में लिया जाएगा।

close