Jio Phone को खरीदने से पहले भरना होगा यह फॉर्म..पढ़े कैसे होगी बुकिंग

Shri Mi
2 Min Read

jio_phone_india_august_indexमुम्बई।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को ‘इंटेलिजेंट स्मार्टफोन’ जियो फोन लॉन्च किया है। अंबानी ने इस 4जी फीचर फोन को “इंडिया का स्मार्टफोन” बताया। फोन की लॉन्चिंग के बाद से ही लोग इसे खरीदने और बुक करने के बारे में जानना चाहते हैं। इसी के चलते रिलायंस जियो ने अब अपनी वेबसाइट को अपडेट करते हुए इस फोन से जुड़ी जानकारी वहां डाल दी है, ताकि लोगों को फोन खरीदने से जुड़ी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही कंपनी ने एक फॉर्म भी जारी किया है, जिसे भरने के बाद आपको फोन खरीदने के लिए स्लॉट की जानकारी दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            अगर आप प्री बुकिंग करवाना चाहते हैं तो फिर रिलायंस जियो के MyJio ऐप पर जाना होगा। प्री बुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी। फोन ‘पहले आओ’ के आधार पर दिया जाएगा। सितंबर से यह फोन सभी के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन का ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होगा।

क्या करें खरीदने से पहले:
खरीदने से पहले जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म को भर लें।फॉर्म भरने के लिए www.jio.com पर जाएं और Keep me posted लिंक पर क्लिक करें।आप सीधा इस लिंक पर क्लिक करके  भी फॉर्म तक पहुंच सकते हैं।रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फर्स्ट नेम, लास्ट नेम, ईमेल आईडी और फोन नंबर देना होगा।इसके बाद Submit पर क्लिक कर दें।कन्फर्म हो जाने के बाद आपको ईमेल व एसएमएस के जरिए नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close