पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का केस दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

71-92-ibobi-singh_5_5सीजीवाल।मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने 185.79 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप में मामला दर्ज किया है।इबोबी सिंह के खिलाफ मणिपुर विकास सोसाइटी (MDS) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। यह एक सरकारी विभाग है। इस मामले में पांच अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।इन लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।इबोबी सिंह कांग्रेस के नेता हैं। इससे पहले वह प्रदेश में तीन बार लगातार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इबोबी सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close