गुरमीत जेल में 20 रोज की मजदूरी में उगाएगा सब्ज़ी,छंटाई करेगा पेड़ों की

Shri Mi
2 Min Read

gurmeet-ram-rahimसीजीवाल।रेप के आरोप में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब जेल में सब्जी उगाकर और पौधों की छंटाई करके अपना समय काटेगा। आठ घंटे तक काम करने के उसे 20 रुपये की मजदूरी मिलेगी।दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने में दोषी करार दिये जाने के बाद 50 साल का गुरमीत रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है।28 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत को 20 साल की सजा सुनाई है। जेल में वो कैदी नंबर 1997 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  हरियाणा के डीजीपी (जेल) ने कहा कि वो अपने बैरक के पास जमीन है जहां पर वो सब्ज़ियां उगाएंगे। उन्होंने कहा, ‘वो अपना काम शुरू कर चुका है।’उन्होंने कहा, ‘जेल में वो पौधों और पेड़ों की छंटाई का भी काम करेगा। उसे मेहनताने के तौर पर 20 रुपये रोज को मिलेगें।’उन्होंने बताया कि एक कैदी को सामान्य तौर पर आठ घंटे ही काम करने दिया जाता है

                                    उन्होंने बताया कि गुरमीत एक अनुशासित कैदी के रूप में रह रहा है। साथ ही उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि उससे जेल में किसी  तरह की स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा, ‘ये एक काल्पनिक और आधारहीन खबर है। किसी भी कैदी को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दी जा रही है। जिसमें राम रहीम भी शामिल है।’उन्होने कहा कि जेल में कोई टीवी सेट नहीं है। साथ ही साफ किया कि वो एक अनुशासित कैदी की तरह रह रहा है और वहीं खाना दिया जा रहा है जो दूसरे कैदियों को दी जाती है।’

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close