PM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस नेता,शिकायत दर्ज

Shri Mi
2 Min Read

digvijay_manish_tiwari_case_indexसीजीवाल।दिल्ली के एक वकील ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों नेताओं ने प्रधनमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।बता दें कि कांग्रेस के नेता और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन- 2 (यूपीए) में मंत्री रहे मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।मनीष तिवारी के इस ट्वीट के बाद जमकर उनकी आलोचना हुई थी। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। तिवारी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था।वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी कुछ दिनों पहले पीएम मोदी के लिए लिखे अपशब्द को री-ट्वीट किया था।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

और पढे twitter पर पीएम मोदी को दी दिग्विजय सिंह की सलाह लोगों को नहीं आई पसंद,सुनाई खरी-खोटी

                                                दिग्विजय के इस कदम के बाद भी लोगों ने जमकर खिंचाई की थी।ट्वीटर पर खिंचाई के बाद दिग्विजय सिंह ने इसे डिलीट कर दिया था। बाद में उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने ऐसा कुछ भी ट्वीट नहीं किया बस किसी ने कुछ लिखा तो मैंने री-ट्वीट कर दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close