अब ट्वीट नहीं,सिर्फ रिट्वीट करेंगे दिग्विजय सिंह

Shri Mi
2 Min Read

72-diggig_5सीजीवाल।अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्‍ट के जरिए कई बार विवाद को जन्‍म दे चुके वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह 6 महीनों के लिए कोई ट्वीट नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा’ के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार (30 सितंबर) से 3,300 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा में पत्नी अमृता राय उनके साथ हैं। परिक्रमा शुरू करने से पहले दिग्विजय ने कहा कि वह यात्रा के दौरान राजनीति की बातें नहीं करेंगे। राज्‍य में चुनावों से ठीक एक साल पहले हो रही यात्रा के बारे में दिग्विजय ने कहा कि यह पूरी तरह धार्मिक और आध्‍यात्मिक गतिविधि है। दिग्विजय ने कहा कि वह ट्वीट नहीं करेंगे, सिर्फ रि-ट्वीट करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  दिग्विजय शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे नरसिंहपुर जिले के नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर स्थित बरमान खुर्द घाट पहुंचे। वहां बरमान खुर्द घाट में नर्मदा की विधि-विधान से पूजा के बाद दोपहर तीन बजे बरमान घाट से पैदल परिक्रमा शुरू की। वे शाम को बरिया घाट पहुचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम किया। तय कार्यक्रम के अनुसार, दिग्विजय दूसरे दिन एक अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले के बरिया घाट से फिर परिक्रमा शुरू कर अंडिया घाट पर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। अंडिया घाट से चलकर वे लिंगा घाट पहुचेंगे और देर शाम को कोठिया घाट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close