अर्थशास्त्र के नोबेल के दावेदारों में शामिल RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

Shri Mi
2 Min Read

33-rbi_5नईदिल्ली।आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों के दावेदारों की सूची में शामिल है।बता दें कि सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाना है। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स ने नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की एक लिस्ट तैयार की है। बताया जा रहा है कि रघुराम राजन को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।रघुराम राजन अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसने साल-2005 में ही आर्थिक मंदी का अनुमान जताया दिया था। राजन तब अमेरिका में अर्थशास्त्री और बैंकरों की प्रतिष्ठित वार्षिक सभा रिसर्च पेपर प्रेजेंट कर रहे थे।

              हालांकि तब इस पेपर की ज्यादा तारीफ नहीं हुई और राजन के इस भविष्यवाणी को लेकर काफी मज़ाक उड़या गया।यह कॉन्फ्रेंस वायोमिंग के जैक्सन हॉल में अमेरिकी फेडरल प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन को सम्मान देने के लिए हुई थी। राजन ने इसमें, ‘क्या वित्तीय विकास ने विश्व को खतरनाक बना दिया है’ शीर्षक से पेपर प्रस्तुत किया।

             पूर्व ट्रेजरी सेक्रटरी ने राजन का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वह नई खोजों का विरोध कर रहे हैं।राजन आगे चलकर महज 40 साल की उम्र में IMF (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) के चीफ़ बने। राजन यह पद हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close