♦कुलाधिपति संतोष चौबे की अध्यक्षता वाली कोर कमेटी में लिया गया फैसला
बिलासपुर।डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने कुलसचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव गौरव शुक्ला प्रभारी कुलसचिव होंगे।कुलाधिपति संतोष चौबे की अध्यक्षता वाली कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने बताया कि कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने सक्रिय राजनीति में जाने का निश्चय किया है। वे अपना पूरा समय सक्रिय राजनीति में देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कुलसचिव पद से इस्तीफा दे दिया है,आज इसे स्वीकार कर लिया गया। उनके स्थान पर विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव गौरव शुक्ला को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त किया गया है।चौबे ने बताया कि शैलेष पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। बीते ग्यारह वर्षों में हर दिन उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए नया मुकाम अर्जित किया है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास सहित सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कम समय में ही विश्वविद्यालय को अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। श्री चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ अपना गैर राजनीतिक स्वरूप बनाए रखेगा।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |