कांग्रेसियों ने किसे कहा स्टैम्प….क्यों कहा भवन से बाहर आएं विकास…किसकों भेंट में दी चूड़ी..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180106-WA0019बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम सरकार के खिलाफ पदयात्रा के बाद विकास भवन का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पांच जनवरी को निगम सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। शहर का विकास अंधा हो गया है। इिन तीन सालों में शहर को भाजपा सरकार ने बदसूरत बनाकर रख दिया है। जनता विकास की अंधी दौड़ से परेशान हो चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                          जिला कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने गांधी चौक से नेहरू चौक तक पदयात्रा कर निगम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापौर के तीन साल के कार्यकाल को शहर के विकास पर  बदनुमा दाग बताया । पदयात्रा समापन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विकास भवन पहुंचकर महापौर का घेराव किया। मुख्य गेट के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने महापौर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महापौर से मिलने का असफल प्रयास भी किया। लेकिन कांग्रेसियों को गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया गया।

                           निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन और शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बताया कि शहरवासी विकास को ढूढ रहे हैं। लेकिन विकास है कि भवन से निकलने को तैयार नहीं है। महापौर को चैम्बर से निकलकर जनता को जवाब देना चाहिए। बताना होगा कि आखिर शहरवासियों ने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया जिसका खामियाजा तीन साल भुगतना पड़ रहा है।

                                      विकास भवन के सामने कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। लेकिन कांग्रेसियों के पहुंचने से पहले ही गेट को बंद कर दिया गया। बावजूद इसके कांग्रेसी महापौर से मिलने की जिद पर अड़े रहे। कापी हो हंगामे के बाद भी महापौर किशोर राय बाहर नही निकले। नाराज कांग्रेस नेत्रियों ने गेट के सामने महापौर के नाम गेट पर चूड़ियां रखकर विरोध किया।

                      प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर और नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ने महापौर पर स्टैम्प मेयर बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले 19 साल से भाजपा के नेता जनता को धोखा दे रहे हैं। विकास के नाम पर आमजनता को बिना कसूर प्रताड़ित किया जा रहा है ।

                                    पदयात्रा और धरना प्रदर्शन में  प्रदेश सचिव रामशरण यादव, शेख गफ्फार,महेश दुबे,पंकज सिंह,सम्भागीय प्रवक्ता,अभय नारायण राय,चन्द्र प्रकाश बाजपाई ,शिवा मिश्रा,सैय्यद ज़फ़र अली, रविन्द्र सिंह,,अखिलेश बाजपाई, रमा शंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, जसबीर गुम्बर,शैलेश पांडेय, अरविंद शुक्ला, शिवा नायडू,जावेद मेमन,आशीष गोयल, अंकित गौरहा,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

close