गलत जानकारी से आयुक्त नाराज..चौबे ने बताया..भ्रामक जानकारी देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20171127150125बिलासपुर— निगम आयुक्त की फटकार के बाद निगम शिक्षा प्रशासन सकते में है। प्रवास से लौटने के बाद निगम आयुक्त ने निकाय संवर्ग शिक्षाकर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। गलत सूचना देने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत भी दिया है। निगम आयुक्त ने सीजी वाल को बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर था। आज ही बिलासपुर लौटा हूं। जानकारी मिली कि शिक्षाकर्मियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। पढ़ने में आया कि शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान का समय और तारीख  बदल दिया गया है। जबकि मैने इस प्रकार का कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मालूम हो कि एक दिन पहले नगर निगम संवर्ग के शिक्षाकर्मियों ने निगम पहुंचकर वेतन की मांग की।  निगम शिक्षा विभाग अधिकारियों ने बताया कि वेतन शीट 20 तारीख से दूसरे महीने की 21 तारीख के बीच नहीं किया जाएगा। आयुक्त का निर्देश है कि सभी शिक्षाकर्मियों का वेतन महीने की एक तारीख से 31 तारीख के आधार पर तैयार होगा। इतना सुनते ही निकाय शिक्षाकर्मी नाराज हो गए। इसके बाद शिक्षाकर्मियों ने निगम आयुक्त से शिकायत करने का फैसला किया। मंगलवार को आयुक्त से मिलने से पहले ही निगम अधिकारियों ने शिक्षाकर्मियों की परेशानी को दूर कर दिया है।

गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

                निगम आयुक्त सौमिल रंजन ने बताया कि मैने इस प्रकार का कोई आदेश नहीं दिया है। 1 तारीख 31 के बीच वेतन वितरण को लेकर गलत जानकारी दी गयी है। जिसने भी गलत जानकारी दी नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। सीजी वाल को आयुक्त ने बताया कि आदेश निकलने का सवाल ही नहीं उठता है। पिछले एक सप्ताह से शहर में था ही नहीं। बताना चाहूंगा कि शिक्षाकर्मियों का वेतन पहले की ही तरह मिलेगा।

Share This Article
close