निगम आयुक्त ने कहा….नम्बर 1 बनने के लिए चाहिए जनसहयोग…शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

soumil ranjan tiwariबिलासपुर— निगम आयुक्त सौमिल रंजन ने बताया कि राज्य शहर विकास अभिकरण ने प्रदेश में बिलासपुर को स्वच्छता मामले में 6 वां स्थान दिया है। शहर वासियों के साथ मिलकर स्थान पहला हासिल करना है। फायनल रैंकिंग लिस्ट जनवरी में निकलेगी। पूरा विश्वास है कि रैंकिंग लिस्ट में बिलासपुर को पहला स्थान हासिल होगा। सौमिल रंजन ने बताया कि भारत सरकार 4 जनवरी 2018 को देश के 4041 शहरों की सफाई व्यवस्था की आकलन करेगी। शहरों की स्वच्छता विभिन्न मापदण्डों में परखा जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि स्वच्छता अभियान की दौ़ड़ में बिलासपुर भी शामिल है।  सफाई अभियान को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। साफ सफाई की दिशा में निगम जनता के सहयोग से अनवरत काम कर रहा है।

                         आयुक्त ने बताया कि बिलासपुर शहर में 1 अप्रैल, 2017 से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य सभी वार्डों में किया जा रहा है। प्रतिदिन शहर से एक लाख पचास हज़ार किलो कचरा उठाया जाता है। कचरे को वैज्ञानिक रीति से निपटान किया जा रहा है। कछार में कचरे से ईंधन और खाद बनाने का प्लांट प्रारंभ किया गया है।  भारत सरकार के परीक्षण के बाद बिलासपुर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। साफ़-सफ़ाई का काम केवल सुबह किया जा रहा था। लेकिन निगम ने व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रि क़ालीन साफ़ सफ़ाई का भी कार्य शुरू कर दिया हा। पिछले तीन महीनों यह रात्रिकालीन सफाई कार्य चल रहा है।

                 सौमिल रंजन ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले 150 से अधिक संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई से 1 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।  स्वच्छता ऐप के जरिए 4500 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया है। ऐप को डाउनलोड कर सभी लोग साफ सफाई को लेकर फीडबैक भेज रहे हैं। सूचना पर निगम कर्मचारी समय  पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। ऐप में लोग फ़ोटो खींच कर भेज रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम 24 घंटे के अंदर शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

                    चौबे के अनुसार गीला-सूखा कचरा अलग अलग इकठ्ठा किया जा रहा है। शहर के एक एक घर में दो-दो डस्टबीन का नि:शुल्क वितरण किया गया है। अब तक 65,000 से अधिक डस्टबीन का वितरण हो चुका है। एक माह के भीतर शहर के सभी घरों में डस्टबीन वितरण कर दिया जाएगा।

         सौमिल रंजन ने कहा कि नगर निगम सफ़ाई कर्मचारी सुबह-शाम-रात सफ़ाई का काम कर रहे हैं। जनता से अपील करता हूं कि इतने बड़े प्रयास और अभियान में साझेदारी निभाएं। कहीं भी कुछ गलतियां या गंदगी नजर आए इसकी सूचना पेसबुक,ट्विटर और एप के माध्यम से भेंजे। शिकायत मिलते ही मिनटो में उचित कदम उठाया जाएगा। क्योंकि हमें समेकित प्रयास से स्वच्छता अभियान में बिलासपुर को नम्बर एक स्थान पर लाना है।

close