चिल्हाटी में ग्रामीणों ने किया स्वागत..कांग्रेस नेता ने कहा..सरकार मजदूरों को करे भुगतान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171208-WA0030बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस की किसान अधिकार न्याय पदयात्रा टीम दूसरे चरण दूसरे दिन जोंधरा से शुरू होकर भिलवनी,शिवटिकारी,हरदी, होते हुए चिल्हाटी पहुंची। राजेन्द्र शुक्ला ने चिल्हीटी में ग्रामीणों की सभा को संबोधित किया। पदयात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन कांग्रेस पदयात्री मल्हार में डिडनेश्वरी देवी को मत्था टेकने के बाद शुरू किया था। पहले दिन पदयात्रा पचपेढ़ी में खत्म हुई थी। दूसरे दिन चिल्हाटी में राजेन्द्र शुक्ला के सभा संबोधन के बाद खत्म हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सभा को राजेन्द्र के अलावा दिलीप लहरिया नें भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बारी बारी से भाजपा सरकार को भाषण के दौरान निशाना बनाया। हमेशा कि तरह कांग्रेसियों ने 2100 रुपये समर्थन और 3 साल के बोनस को मुद्दा बनाया। राजेन्द्र और लहरिया ने कहा कि सरकार ने किसानों से धान का एक एक दाना खरीदने का आश्वासन दिया था। एक एक दाना खरीदना तो दूर बल्कि 2100 रूपए समर्थन मूल्य देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है।

               राजेन्द्र सभा में मौजूद किसानों से कहा कि मनरेगा मजदूरों का आज तक नहीं हुआ है। सरकार मजदूरी का भुगतान तुरन्त करे। इसके अलावा सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। इस दौरान राजेन्द्र और स्थानीय विधायक दिलीप लहरिया ने लोगों को किसान अधिकार न्याय यात्रा का उद्देश्य बताया। साथ ही सरकार से 11 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने को कहा।

                        पदयात्रा में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया महामंत्री राजेन्द्र साहू ,वीरेंद्र शर्मा समेत ग्रामीणों के अलावा सैकड़ों कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close