गणेश शंकर मिश्रा के सेवानिवृत होने पर मंत्रालय में दी गयी विदाई

Shri Mi
2 Min Read

retier_gs_mishra_indexरायपुर।जल संसाधन विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा को सुदीर्घ शासकीय सेवा से मंगलवार को सेवानिवृत्त होने पर  यहां मंत्रालय में आईएएस एसोसिएशन और मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। गणेश शंकर मिश्रा के बिदाई समारोह में अपर मुख्य सचिव अजय सिंह ने उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय सेवाओं को याद किया और उनके सुखी, स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।श्री मिश्रा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मानस प्रसंग का दृष्टांत देते हुए कहा कि जीवन में यश-अपयश और हानि-लाभ आते रहते हैं। मनुष्य को इसकी चिन्ता छोड़कर अपने कर्म में लगे रहना चाहिए। अधिकारियों को परोपकार और जनहित के कार्यों में लगे रहना चाहिए। यही उनका मुख्य ध्येय और कर्त्तव्य भी होना चाहिए। इस अवसर पर अजय सिंह ने संघ की ओर से उन्हंे शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय और पदाधिकारियों ने भी श्री मिश्रा का स्वागत किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

                                            श्री मिश्रा के बिदाई समारोह में प्रमुख सचिव श्री सी.के.खेतान, अमिताभ जैन, बी.व्ही आर सुब्रमण्यम, सचिव सोनमणि बोरा, सचिव ऋचा शर्मा, सचिव निहारिका बारिक सिंह, विशेष सचिव आर.शंगीता, विशेष सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. आर प्रसन्ना, विशेष सचिव डॉ. रोहित यादव, मार्कफेड के प्रबंध संचालक अनबलगन पी, आयुक्त समाज कल्याण डॉ. संजय अलंग, सयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक उद्योग अलरमेल मंगई डी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close