राज्योत्सव:छत्तीसगढ़ राज्य बनने से लोगो को मिला उनका हक़-अमर अग्रवाल

Shri Mi
4 Min Read

rajya_utsav_index_bspबिलासपुर।छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण से प्रदेश के लोगों का हक उन्हें मिला है। हमारी सरकार ने गरीबों एवं किसानों का वास्तविक हक मिले यह सुनिश्चित किया है। छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर देश का मार्गदर्शन किया है। ये बाते शुक्रवार को नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार में आयेाजित 17वें राज्योत्सव के शुभारंभ के अवसर पर कही। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के निर्माण के पूर्व हम कई कार्यों में पीछे थे। छत्तीसगढ़ निर्माण के पश्चात् प्रदेश के विकास की चुनौति थी। आज छत्तीसगढ़ के निर्माण से हम सार्वजनिक वितरण प्रणाली में देश में अग्रणी है। इसी तरह हमारी सरकार ने पहली बार खाद्य सुरक्षा कानून बनाया जिससे हमारे प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा न रहे।श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न सहित छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                         उप राष्ट्रपत वैंकेया नायडू ने रायपुर में राज्योत्सव के शुभारंभ पर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को ’’चाउर वाले बाबा’’ कहकर संबोधित किया यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हमारे देश के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सराहना की है। हमने महिला सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्मार्ट कार्ड में 50 हजार की राशि स्वीकृत कर प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई है।
cfa_index_1_jpg                                             इसी तरह मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना मुख्यमंत्री श्रवण योजना की तरह कई योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उच्च शिक्षा में 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे हमारे प्रदेश के युवा राज्य के प्रगति में सहायत सिद्ध हो सकें। हमारी कोशिश है कि हमारे प्रदेश के गरीबों किसानों को उनका वास्तविक हक मिल सकें।

                                       कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात् हमारे प्रदेश ने इन 17 सालों में विकास के कई आयामों को हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण कर हमारे विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ निर्माण में विकास कार्यों का इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यहां का स्टेडियम स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं किसानों के लिए किया गया कार्य के साथ उन्होंने यहां के श्रमिकों को भी मजबूत किया है।

                                          कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर पी. दयानंद ने कहा कि बिलासपुर जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किये है और विकास की उंचाईयों को हुआ है। हमारी अपेक्षा है कि हम छत्तीसगढ़ में सतत् विकास के काम करते रहें और प्रदेश को समृद्ध बनायें।

                                               राज्योत्सव कार्यक्रम में 251 पुरुष कर्मकारों को श्रम विभाग की ओर से साईकिल का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकण्डा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जरेली तखतपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में आंचल पाण्डेय द्वारा कत्थक एवं श्रीमती पूर्णश्री राउत और साथियों द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में बॉलीवुड बैण्ड बिलासपुर द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इस अवसर पर महापौर किशोर राय, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्न्द्र सवन्नी, संभागायुक्त टी.सी. महावर, पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close