भाजपा नेताओं ने किया दीनदयाल को याद…लिया संकल्प…अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
25-09-2017 बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर, दक्षिण, पूर्वी, पश्चिम, मध्य और रेलवे ने संयुक्त रूप से पं.दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर याद किया। व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल गार्डन और श्रीकांत वर्मा मार्ग पं.दीनदयाल चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पं.दीनदयाल के आदर्शो का पालन करेंगे। समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति को शासन की योजनाओं को पहुंचाएंगे।
                       कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय ने उपस्थिति लोगों को संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कहा। साथ ही शासन की योजनाओं पर सतत निगरानी रखने की बात भी कही।
                     इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, युसूफरजा बरकाती, धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, गोपी ठारवानी, सतीश गुप्ता, राजेश रजक, लोकेशधर दीवान, जयश्री चैकसे, चंदू मिश्रा, सीमा पाण्डेय, रश्मि मौर्य, संध्या चैधरी, उदय मजूमदार, आदित्य तिवारी, संजय मुरारका, मुकेश अधीजा, राकेश लालवानी, जुगल अग्रवाल, मंजीत गोस्वामी, गणेश रजक, संजय गुप्ता, मीना गोस्वामी, निम्मा जिवनानी, कमल कौशिक, अनुज त्रिहान, राकेश तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, नीतिन छाबड़ा, किशोर शुक्ला, नारायण गोस्वामी, कृष्ण कुमार शुक्ला, विकास एंथोनी, नंदू सोनी, किशोर यादव, ऋषि उपाध्याय, चंदना गोस्वामी, सीमा दुबे, डब्बू राव, विकास अग्रवाल, नीरज वर्मा, परेश गुप्ता, दीपक कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close