जब मातृशक्ति को मिला अतिथियों का सलाम…जज्बा संस्था की अभिनव पहल…महिला आटो चालकों को मिला सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180102-WA0031बिलासपुर— जज्बा संस्था ने एक कार्यक्रम में शहर की बहादुर महिला आटो चालकों को सम्मानित किया है। सम्मान मिलने के बाद आटो चालक महिलाओं ने खुशी जाहिर की है। महिलाओं ने बताया कि सम्मान पाने के बाद उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है। अब तो लगता है कि आसमान के तारे भी तोड़ सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जज्बा संस्था ने शहर की बहादुर महिला आटो चालकों को एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया है। कार्यक्रम का आयोजन 12 खोली चौक दुर्गा मंदिर में किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कल तक माना जाता था कि आटो चलाना केवल पुरूषों का काम है। लेकिन शासन के सहयोग से महिलाओं ने वह कर दिखाया…जिसकी कल्पना कल तक बिलासपुर में कोई भी पुरूष नहीं कर रहा था। लेकिन मातृशक्ति ने ऐसा कर दिखाया। महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ना केवल आटो की हैंडल को संभाला। बल्कि घर और समाज को एक नई दिशा भी दी है।

संस्था प्रमुख दीपक अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो तीन सालों में जबसे महिलाओं ने आटो का हैंडल पकड़ा है। तब से आज तक महिलाओं ने आने वाली नई पीढ़ी को स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया है…नया विश्वास पैदा हुआ है। यात्रा करने वाली महिलाओं में सुरक्षा का बोध हुआ है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए जज्बा संस्था ने ने महिला आटो चालकों को सम्मानित करने का फैसला किया। कल तक आटो चलाना केवल पुरूषों का काम समझा जाता था। लेकिन घर की काम काजी महिलाओं ने आटो का हैंडल ऐसा संभाला कि अब आटो चालक पुरूषों का कहना पड़ रहा है कि महिलाएं यदि चाह लें तो क्या कुछ नहीं कर सकती हैं।

सम्मान पाने वाली सभी महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर ई-रिक्शा और पिंक ऑटो चलाकर पहुंची। सभी महिलाओं को जज्बा संस्था ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया। अतिथियों के हाथों सम्मानित होने वाली महिलाओं का नाम हीरा कश्यप, संतुला देवी पाटले, कालेश्वरी साहू, मधु तिवारी, सिमा घोंड, शाहिबा बेगम, लवलीन, सीतला घोया, चंपा, संतोषी साहू,रामिन बा प्रमुख है।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन श्रीकांत पहाड़ी  ने महिला शक्ति की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा यदि महिलाएं ठान ले तो क्या संभव नहीं है। इतिहास गवाह है कि मातृ शक्ति के सामने सभी को झुकना पड़ा है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि और आटो संघ के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख दीपक अग्रवाल के की। इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य जैकी गुप्ता, नीरज राम, अयाज अली, आयुष गुप्ता संतोष सिंह, सर्वेश तिवारी, अभिषेक चंद्रा समेत सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष आटो चालक भी मौजूद थे।

close